
प्रदेश में भोपाल, सीहोर समेत 20 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर और गुना जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की आशंका है। अभी तीन सिस्टम बने हुए हैं इनके कारण ही लगभग पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। गुजरात और मध्यप्रदेश में 2.1 से 4.5 किलो मीटर ऊपर बना सिस्टम अभी खासा सक्रिय है, जो प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश की वजह बन सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KzPpYU
No comments:
Post a Comment